Sunday , March 22 2026

इस साईट पर देखे अपना यूजीसी नेट रिजल्ट

UGC NET Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2022 को किया गया था। यूजीसी नेट 2022 की आंसर की जारी की जा चुकी हैं। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो 24 अक्टूबर 2022 तक खोली गई थी। अब रिजल्ट के साथ या उससे पहले फाइनल आंसर-की जारी होगी।
UGC NET Result 2022 ऐसे चेक कर सकेंगे; – रिजल्ट घोषित होने के बाद यूजीसी नेट की वेबसाइट  ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। – होम पेज पर मौजूद UGC NET Result 2022 के लिंक पर जाएं। – लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट बटन दबाएं। – अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। – इसे क्लिक कर डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट करा लें। देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …