Saturday , March 21 2026

आज हो सकता है दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें पूरी ख़बर

हिमाचल प्रदेश और गुजरात के बाद आज दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है। राज्य चुनाव आयोग शुक्रवार शाम 4 बजे एमसीडी चुनाव का तारीखों का ऐलान कर सकता है। बता दें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव जो दिसंबर में होने की संभावना है। अक्टूबर महीने की शुरुआत में, गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली नगर निगम के वार्डों के पुनर्निर्धारण से संबंधित एक अधिसूचना जारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के वार्डों की कुल संख्या 272 से घटकर 250 हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा एमसीडी वार्डों के ‘परिसीमन’ के बाद एमसीडी में कुल वार्डों की संख्या 250 हो गई है, जिनमें से 42 को आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली में तीनों नगर निगमों के मर्जर के बाद यह पहला चुनाव होगा। पिछले 15 सालों से एमसीडी में भाजपा का शासन है। इस दौरान कोई दूसरा दल यहां पैर जमाने में कामयाब नहीं हो सका है। 2017 के चुनाव में भाजप ने किसी भी सिटिंग पार्षद को टिकट ना देकर एक बड़ा दांव चला था, इसके चलते पार्टी एंटी इनकम्बेंसी का कोई नुकसान नहीं झेलना पड़ा था और उसे एक बड़ी जीत मिली थी। केंद्र सरकार ने इस साल संसद में एक कानून लाकर तीनों नगर निगमों का एकीकरण करते हुए दिल्ली नगर निगम नामक एक ही निगम बनाया था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पूरे दम-खम के साथ मैदान में उतरी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को एक साथ तीन मोर्चों पर घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …