Friday , March 20 2026

आगरा में 916 सीधी भर्ती में चयनित उप निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए नव चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। आगरा में भी नव चयनित उम्मीदवारों को नियक्ति पत्र प्रदान किए गए। ताजनगरी में सूर सदन प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक सीधी भर्ती वर्ष 2021- 22 के नियुक्ति पत्र वितरित किए।
 
वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती मैं चयनित 916 लोगों को रविवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति पत्र रविवार सूर सदन में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी राजीव कृष्ण ने प्रदान किए। दरोगा भर्ती में चयनित होने वाले कई अभ्यर्थी पहले प्रयास में सफल रहे। वहीं कई पहले से पुलिस विभाग में आरक्षी थे। वह जी सीधी भर्ती में चयनित हुए। इस अवसर पर एडीजी ने अपने संबोधन में चयनित अभ्यर्थियों से कहा की विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल में सहयोग का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्हें परिवार के साथ ही समाज और देश की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। एडीजी ने कहा पुलिस से लोगों की अपेक्षा बड़ी है लोगों में जो सुरक्षा की भावना बढ़ी है उसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि उसे बरकरार रखें कहा।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …