Sunday , March 22 2026

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो घर पर सुनहरे पीले रंग की बिल्ली जरूर रखें

वास्तु शास्त्र में फेंगशुई का महत्वपूर्ण स्थान है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। अनदेखी करने पर घर में अस्थिरता आ जाती है। इसके लिए लोग वास्तु नियमों का पालन करते हैं। हालांकि, कई लोग अनजाने में वास्तु नियमों की अनदेखी कर देते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो धन की कमी को दूर करने के लिए घर या ऑफिस में फेंगशुई कैट रख सकते हैं। इससे करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति प्राप्त होती है। आइए, फेंगशुई कैट के बारे में सबकुछ जानते हैं- फेंगशुई कैट रखने के नियम – अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो घर पर सुनहरे पीले रंग की बिल्ली जरूर रखें। फेंगशुई जानकारों की मानें तो सुनहरे रंग की बिल्ली रखने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। अगर आप कारोबारी हैं, तो अपने ऑफिस में पीले रंग की बिल्ली रख सकते हैं। – वास्तु शास्त्र की मानें तो नीले रंग की बिल्ली घर में रखने से धन में वृद्धि होती है। इसके लिए शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व है। इस दिशा में कुबेर जी विराजमान रहते हैं। इसके लिए नीले रंग की बिल्ली घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है। – अगर आप घर की सुख और समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं, तो हरे रंग की बिल्ली घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। घर में हरे रंग की बिल्ली रखने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। – अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं और अपने पार्टनर से विवाह करना चाहते हैं, तो दक्षिण पश्चिम दिशा में लाल रंग की बिल्ली रखें। आप चाहे तो शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अपने पार्टनर लाल रंग की बिल्ली उपहार में दे सकते हैं। इससे प्रेम संबंध में मधुरता और प्रगाढ़ता आती है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …