Saturday , March 21 2026

अखिलेश यादव ने आबिद राजा का इस्तीफा किया नामंजूर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आबिद राजा का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। आबिद ने राज्यसभा चुनाव में पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक आबिद राजा के मांगपत्र पर उन्हें आश्वासन देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से दिया गया इस्तीफा नामंजूर कर दिया है।

अखिलेश ने आबिद राजा से पार्टी के पक्ष में पूरे प्रदेश में प्रचार करने के लिए भी कहा है।

मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी तय करने में पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आबिद राजा ने पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के साथ इस्तीफा दिया था।

 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …