Thursday , March 19 2026

यूपी की गवर्नर आनन्दी बेन पटेल का जन्मदिन आज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की

यूपी की गवर्नर आनन्दी बेन पटेल का आज 79वां जन्मदिन है। राजभवन में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर योगी ने उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। सीएम ने राज्पाल के स्वास्थ्यका हाल भी जाना।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ट्वीट किया कि गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं शुचिता, कर्मठता व संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आदरणीय आनंदीबेन पटेल जी को उनके जन्मदिन की हृदयतल से शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था। बच्चों तथा महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील आनंदीबेन को गुजरात की आयरन लेडी का खिताब भी मिला है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद संभालने से पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। आबंदीबेन पटेल 1998 में पहली बार गुजरात में विधायक बनीं थीं।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …