Sunday , March 22 2026

UPPSC ने खान निरीक्षक भर्ती-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए आए 18 आवेदनों को गलती के कारण किया निरस्त

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खान निरीक्षक भर्ती-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए आए 18 आवेदनों को गलती के कारण निरस्त कर दिया है। आयोग ने वेबसाइट पर इस बाबत शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन की शर्तें न पूर्ण करने से संबंधित पद के लिए अर्हता धारित न करने के आलोक में अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया गया है। आयोग खान निरीक्षक भर्ती 2022 की मुख्य परीक्षा के लिए 25 फरवरी तक आवेदन लिए थे। खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सात फरवरी को जारी हुआ था। खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 19 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। यूपीपीएससी खान निरीक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जून 2022 में जारी किया गया था। इस भर्ती के जरिए राज्य में 55 निरीक्षकों की भर्ती की जानी है। अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा क जरिए ही किया जाएगा। साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। मुख्य परीक्षा में माइन इंजीनियरिंग से कुल 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। यह पेपर 200 अंकों का होगा।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …