Sunday , February 1 2026

UP: दंपती में विवाद पर बहा खून…पत्नी को गोली मारी, फिर पति ने दे दी जान; महिला अस्पताल में भर्ती

मथुरा में दंपती के बीच विवाद जानलेवा हो गया। पति ने पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद भी जान दे दी। घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  मथुरा में दंपती के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया कि एक पति ने पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद पति ने खुद भी अपनी कनपटी पर गोली मार ली। घटना में पति की मौत हो गई, वहीं घायल पत्नी का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।सुरीर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव में पिछले कई दिन से चल रहे मनमुटाव से क्षुब्ध सौदान (48) सिंह ने बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब तमंचे से पत्नी राजकुमारी के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बेटा मौसम कमरे में पहुंचा तो देखा राजकुमारी खून से लथपथ पड़ीं थीं। उनके पेट में गोली लगी थी। बेटा मां को अस्पताल ले जाने लगा तभी सौदान सिंह ने तमंचे से अपनी कनपटी पर भी गोली मार ली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सौदान सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमारी की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका मथुरा के एक निजी अस्पताल में उपाचार चल रहा है।

 

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …