Friday , March 20 2026

UP elections : रामवीर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

आगरा। बहुजन समाज पार्टी के निलंबित विधायक रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सीएम योगी बोले- प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी

बसपा से दिया था इस्तीफा

हाथरस जिले की सादाबाद सीट से विधायक रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी थी।

लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने उपाध्याय को सदस्यता ग्रहण करायी। बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शामिल उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा था कि, बसपा अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले- सपा के साथ नहीं करेंगे गठबंधन, अखिलेश ने किया दलितों का अपमान

बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होने कहा था कि वह पिछले 25 वर्ष से बसपा के सक्रिय सदस्य रहे और पार्टी के लगातार घटते जनसमर्थन के लिये आगाह भी किया मगर पार्टी नेतृत्व ने इसकी समीक्षा नहीं की।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …