Banda Flood: बुंदेलखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को भोजन के लाले पड़ रहे हैं। लेखपाल कह रहे हैं कि पूड़ी चाहिए तो 10 किमी दूर तहसील आएं। फोटो खिंचवाओ तब आपको पूड़ी मिलेगी। बांदा में बाढ़ पीड़ितों का सबसे बुरा हाल है। मदद के नाम पर खानापूरी की जा रही है।
UP Flood News: बुंदेलखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों को लेकर अधिकारी कुछ भी दावा करें लेकिन बाढ़ पीडि़तों को भर पेट खाना नहीं मिल पा रहा है। दूध और फल के तो आज तक दर्शन ही नहीं हुए। बांदा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लेखपाल चुनिंदा लोगों को ही राशन बांटते हैं और फोटो खींच कर चले जाते हैं। लेखपालों का दो टूक कहना है कि पूड़ी चाहिए तो लाइन लगाकर तहसील तक आइए। वहां आपका राहत सामग्री देते हुए फोटो खीचेंगे और उसे ऑनलाइन अपलोड करेंगे। हालात ये हैं कि लंच पैकेट के लिए लोग 10 से 15 किलोमीटर का सफर कर मुख्यालय जा रहे हैं।
Check Also
Border 2 Storm : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, नौवें दिन भी कायम धमाकेदार रफ्तार”
मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में सफल …
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal