Saturday , March 21 2026

UP : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु को हाईकोर्ट से मिली जमानत, आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ था केस

Vijay Mishra Bhadohi News : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपीगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने एके-47 बरामद करने का दावा किया था।

भदोही के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। गोपीगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्ष 2022 में पुलिस ने विवेचना के दौरान एके-47 और कारसूत बरामद करने का दावा किया था। इसके अलावा विष्णु मिश्रा पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह फैसला जस्टिस राजवीर सिंह की अदालत ने सुनाया।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …