Friday , March 20 2026

UP: दो भाइयों समेत मुजफ्फरनगर के पांच लोगों की कटरा में मौत, दर्शन को गए थे वैष्णो देवी, तीन परिवारों में मातम

उत्तरी रामपुरी निवासी ममतेश, रामवीरी (45) व अंजलि (20) और दो टंकी वाली सड़क निवासी दो भाइयों की कटरा में भूस्खलन में दबकर मौत हो गई। परिजनों में मातम पसर गया है।कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रामपुरी निवासी तीन परिवारों के कई सदस्य दब गए। इनमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने सूचना परिजनों को दे दी है। वे कटरा के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं जिले में शोक की लहर है।

शहर के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी अलग-अलग परिवारों के करीब 22 सदस्य 25 अगस्त को जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। उत्तरी रामपुरी निवासी रूपेश ने बताया कि बुधवार शाम जानकारी मिली कि कटरा में हुए हादसे के दौरान उत्तरी रामपुरी निवासी ममतेश (42) पत्नी रविंदर की मौत हो गई। वहीं रामवीरी (45) पत्नी इंद्रपाल और उनकी पुत्री अंजलि (20) की भी हादसे में मौत हो गई।
रूपेश ने बताया कि दर्शन के लिए उत्तरी रामपुरी दो टंकी वाली सड़क निवासी अजय कुमार का परिवार भी गया हुआ था। अजय के दो बेटे अनंत (10) और दीपेश (8) की भी मौत हो गई। अजय को घायल बताया जा रहा है। जम्मू से जानकारी मिलने पर अन्य परिजन कटरा के लिए रवाना हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उत्तरी रामपुरी पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …