Thursday , March 19 2026

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर ‘समाधान मिशन’ में ग्राम पंचायत की सरकारी जमीनें हुई मुक्त, पुराने विवादों का हुआ निस्तारण

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार चलाए गए ‘समाधान मिशन’ के तहत जिले के ग्राम पंचायतों में वर्षों पुराने विवाद और अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी जमीनों को मुक्त किया गया। मिशन समाधान का उद्देश्य गांवों में सरकारी भूमि, चकरोड, नाली/कूल, तालाब, बंजर भूमि, खाद के गड्ढे और खेल के मैदान जैसी जगहों पर अवैध कब्जों को हटाना और ग्रामीण विवादों का पारदर्शी निपटान करना था।

मिशन के तहत तहसीलों द्वारा गठित राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों ने सक्रियता से काम किया। टीमों ने गांवों में जाकर चकमार्ग, नाली/कूल, तालाब, खेल का मैदान और बंजर भूमि की पैमाइश कर निशानदेही कराते हुए अवैध कब्जे हटवाए। साथ ही, ग्रामीणों के बीच लंबे समय से चल रहे आपसी विवादों का भी नियम और पारदर्शिता के साथ समाधान किया गया।

इस अभियान में तेहसील औरैया के ग्राम नन्दगांव, नवादा, सेंगनपुर और अयाना में वर्षों से लंबित कुल 24 मामलों का समाधान किया गया। लेखपाल और पुलिस कर्मियों ने मिलकर प्रभावित भूमि की सटीक पैमाइश कर अवैध कब्जों को हटवाया और सरकारी जमीनें पुनः मुक्त करवाई।

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मिशन समाधान से ग्रामीणों में विश्वास और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह पहल न केवल सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि ग्रामीण विवादों को शीघ्र और न्यायसंगत तरीके से सुलझाने में भी सहायक है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …