Saturday , March 21 2026

यूपी विधानसभा के स्पीकर बने सतीश महाना, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी बधाई

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को यूपी विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नेता विरोधी दल अखिलेश यादव उन्‍हें विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए सदन को संबोधित किया।

बता दें कि कानपुर के महाराजपुर से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय था। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका आठवीं बार विधायक के रूप में चुना जाना एक बड़ी बात है। जो कि आपके द्वारा किए गए जन कार्यों को दिखाता है। आपने औद्योगिक विकास मंत्री रहते हुए निवेश के करीब साढ़े तीन लाख प्रस्तावों को जमीन पर उतारने में परिश्रम किया। इस पद पर चुने जाने के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को भी चुने जाने के लिए बधाई दी।

अखिलेश यादव ने दी बधाई

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि जब विपक्ष के लोग सवाल उठाएंगे तो आप उन्हें पूरा मौका देंगे।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …