Saturday , March 21 2026

Raebareli : सीवर की सफाई के दौरान दो श्रमिकों की मौत, सीएम योगी जताया दुख, हर संभव मदद के आदेश

रायबरेली। सीवर मैन होल में सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो श्रमिक बेहोश हो गए। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सीएम योगी ने श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शहर में अमृत योजना के तहत सीवर का कार्य चल रहा है। वर्तमान में पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब टेस्टिंग किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह मनिक रोड स्थित सीवर के मेनहोल में उतरकर श्रमिक सफाई कर रहे थे। इसी दौरान जहरीली गैस से दोनों बेहोश हो गए। मौजूद कर्मचारी ने सूचना फर्म को दी। इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तैनात डा. शिवकुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीएम योगी ने श्रमिकों की मृत्यु पर जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद रायबरेली में सीवर की सफाई के दौरान हुई एक दुर्घटना में 02 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावितों को हर सम्भव राहत प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

मथुरा और राजस्थान के रहने वाले हैं मृतक

यहां पर बाहरी श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और राजस्थान के श्रमिक भी शामिल हैं। मृतक संजू नागर वृंदावन मथुरा, जबकि दूसरा मृतक जोगेशर राजाखेड़ा राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …