Thursday , March 19 2026

मुलायम के 82वें जन्मदिन पर जगह जगह कार्यक्रम कर रही है समाजवादी पार्टी, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। मुलायम के 82वें जन्मदिन को समाजवादी पार्टी धूमधाम से मना रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम को जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के सैफई में सन 1939 में हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके मुलायम को बधाई दी। मोदी ने लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

वहीं सीएम योगी ने पूर्व रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जगह जगह पूजा पाठ करके समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुलायम की दीर्घायु की कामना कर रहे हैं।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …