Saturday , March 21 2026

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम के जन्मदिन पर एसपी मुख्यालय में उमड़ा हूजूम, हर तरफ मुलायम जिन्दाबाद के नारे, सैफई में शिवपाल ने करवाया दंगल का कार्यक्रम

तीन बार यूपी के सीएम और देश के रक्षामंत्री रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव  का आज 82 वर्ष हो गए हैं। अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी लखनऊ के एसपी ऑफिस में उनका जन्मदिन मना रही है। मुलायम सिंह यादव इस अवसर पर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता उमड़ पड़े हैं।

सपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने सपा संरक्षक के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। पूरा सपा कार्यालय मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद के नारे से काफी देर तक गूंजता रहा। सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव के साथ उनके पुत्र और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी थे. सपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर 83-83 किलो के दो 51 किलो का एक लड्डू मंगवाया गया।

 

 

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारे नौजवान में जोश है, वही आगे ले जाएगा। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा के साथ ही शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशी समाजवादी पार्टी ( लोहिया) ने सैफई में दंगल का आयोजन करवाया। शिवपाल यादव ने खुद सैफई में इस कार्यक्रम की बागडोर संभाली।

पीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव और शिवपाल सिंह यादव के पुत्र अंकुर यादव ने कहा कि नेताजी ने कुश्ती से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। नेताजी के जीवन मे दंगल का अलग महत्व है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …