Friday , March 20 2026

सांसद और सपा नेता स्वर्गीय अमर सिंह का जन्मदिन : राजनीति के अलावा फिल्मों में किया अभिनय

लखनऊ। सांसद और सपा नेता स्वर्गीय अमर सिंह का आज जन्मदिन है। सपा नेताओं ने स्वर्गीय अमर सिंह को याद कर श्रद्धांजलि दी।

यूपी में नए कोरोना केस की संख्या में गिरावट : 31 जनवरी तक 75% लोगों को दूसरी डोज लगाना लक्ष्य

वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

वहीं साधना प्लस न्यूज के चैनल हेड और वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन सिंह ने भी स्वर्गीय अमर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुलायम सिंह के दाहिने हाथ माने जाते थे अमर सिंह

बता दें कि, अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। एक समय पर अमर सिंह सपा प्रमुख मुलायम सिंह के दाहिने हाथ माने जाते थे।

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है… जानें आज का पंचांग

1996 में सपा से पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए

अमर सिंह दोस्ती निभाने के लिए राजनीति में विख्यात थे। समाजवादी पार्टी के महासचिव रहे। 1996 में समाजवादी पार्टी से पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। 2002 और 2008 में राज्यसभा के लिए चुने गए।

2011 में अमर सिंह ने राष्ट्रीय लोक मंच नाम की पार्टी बनाई

2010 में अमर सिंह ने सपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया। बाद में अमर सिंह को पार्टी से बर्खास्त किया गया। 2011 में अमर सिंह ने राष्ट्रीय लोक मंच नाम की पार्टी बनाई। 2012 में विधानसभा चुनावों में यूपी की 360 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए। 2014 में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी में शामिल हुए।

रामनगर नहीं अब उत्तराखंड की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत

2017 में एक बार फिर सपा से निकाले गए

फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 2016 में सपा से जुड़े और राज्यसभा के लिए चुने गए। 2017 में एक बार फिर सपा से निकाले गए। संसद में नोटों की गड्डी लहराने के मामले में तिहाड़ जेल जाना पड़ा।

राजनीति के अलावा फिल्मों में किया अभिनय

अमर सिंह अमिताभ बच्चन के करीबी मित्र भी रहे। अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को संकट से उभारा था। अमर सिंह ने राजनीति के अलावा फिल्मों में भी अभिनय किया। सन 2000 में फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ में छोटी सी भूमिका निभाई थी। फिल्म जेडी और यमला पगला दीवाना में अभिनय किया। 1 अगस्त 2020 को अमर सिंह का निधन हो गया।

Uttarakhand : भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, रुद्रपुर विधायक का कटा टिकट

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …