Thursday , March 19 2026

यूपी में सर्वाधिक टेस्टिंग और टीकाकरण : हर दिन 25 लाख लोगों को लग रही वैक्सीन

लखनऊ। यूपी में विगत 24 घंटों में 02 लाख 47 हजार 845 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 18,554 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि में 19,328 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।

निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल, सतीश चंद्र मिश्रा ने दिलाई सदस्यता

एक्टिव केस की 97 हजार 329

वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 97 हजार 329 है। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं।

राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण

प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 24 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है, साथ ही 9 करोड़ 72 लाख से अधिक सैम्पल की जांच भी हो चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है।

जेम्स बॉन्ड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर अजीत डोभाल का 77वां जन्मदिन : 1945 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ जन्म

25 लाख लोगों को हर दिन टीका लग रहा

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 96% से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। 62% से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 48℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 45% से अधिक पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है।

टीकाकरण में धीमी गति वाले जिलों से संवाद बनाएं

अब हम औसतन 25 लाख लोगों को हर दिन टीकाकवर दे रहे हैं, इस क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख दैनिक किया जाए। टीकाकरण में धीमी गति वाले जिलों से संवाद बनाएं। यहां विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है।

गोरखपुर सदर से योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …