Friday , March 20 2026

दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर रहा है मोदी सरकार का निजीकरण अभियान: शिवपाल सिंह यादव

इटावा। ज्यों ज्यों विधान सभा चुनाव जोर पकड़ रहा है शिवपाल सिंह यादव भाजपा सरकार की नीतियों पर हमलावर हो रहे हैं। जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा की बेल पर जयंत चौधरी-प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कही ये बात

सपा सरकार बनते ही हल होंगी आम आदमी की समस्या

उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दूनी करने वालों ने ऐसी नीतियां बनाई कि उसकी आमदनी आधी रह गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही आम आदमी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

जनता से सपा के पक्ष में मांगे वोट

जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र में जनकपुर, रामताल, नगला उदय सिंह, सिरसा, पिहरपुर, कुरावली अंडावली, चक सलेमपुर और भुजबीर सिंह महाविद्यालय में आयोजित सभाओं में उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।

Lakhimpur Kheri Case: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष को दी जमानत

शिवपाल यादव को मिल रहा जनता का स्नेह

उन्होंने कहा कि जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र की जनता से अपार स्नेह मिलता रहा है और यही कारण है कि, वह बीते पांच चुनाव जीत चुके हैं।

उनकी सभाओं में ब्लॉक प्रमुख मोंटी यादव, धीरज, पवन शर्मा, रविन्द्र तोमर, चंद्रशेखर बीडीसी, रोहित जाटव, मनोज यादव, भुजवीर सिंह यादव, कुमुदेश, सत्यवीर सिंह, राजबहादुर एडवोकेट सहित सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …