Friday , March 20 2026

Mauni Amavasya पर दौड़ेंगी 150 से अधिक ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट

Mahakumbh 2025 Special Train: मौनी अमावस्या के मौके पर रिकॉर्ड 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस अमृत स्नान पर 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की उम्मीद है।

Mahakumbh 2025 Special Train: महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी को पूर्णिमा के स्नान के साथ हुई थी। मकर संक्रांति के अमृत स्नान पर्व पर लगभग 3.5 करोड़ लोगों ने पवित्र संगम में स्नान किया था। अब तक 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। वहीं अब महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज रेल मंडल (Prayagraj Railway Division) ने भी मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं के लिए 150 से ज्यादा मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है, जो अपने आप में भारतीय रेलवे के लिए एक कीर्तिमान होगा।

9 स्टेशनों से होगा संचालन

मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। जिनके लिए प्रयागराज रेल मंडल ने 101 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इसी के अनुरूप रेल प्रशासन महाकुंभ के सबसे बड़े पर्व मौनी अमावस्या के लिए भी तैयारियां कर रहा है।

मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान करेंगे। उनके लिए ट्रेनों के आवागमन के साथ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ ही सही ट्रेनों तक पहुंचने के लिए कलर कोडिंग के आधार पर टिकट और शेल्टर का प्रबंध कर लिया गया है।

महाकुंभ में आएंगे 45 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि महाकुंभ में 45 करोड़ से ज़्यादा लोग आएंगे, जिसमें से 10 करोड़ स्नानार्थी पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। मुख्य स्नानों, पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर 1.65 करोड़ और 3.5 करोड़ श्रद्धालु आए, जो इसकी एकता की थीम को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें :अमेरिका में भारतीय युवा क्यों छोड़ रहे नौकरियां! छात्रों को ट्रंप के किस फैसले का डर?

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …