Friday , March 20 2026

Lucknow:अवध बार एससिएशन के वार्षिक चुनाव, अमरेंद्र नाथ बने महामंत्री, अध्यक्ष पद पर बवाल

लखनऊ। अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में महामंत्री पद पर अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी निर्वाचित हुए। अध्य्क्ष पद के लिए राकेश कुमार चौधरी और आनंद मणि त्रिपाठी के बीच कांटे की टक्कर हुई।

हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत… 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम 26,041 नए मामले

अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर विवाद

अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार चौधरी को कुल 855 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनंद मणि त्रिपाठी को 854 वोट मिले। तीसरे नंम्बर पर रिपुदमन शाही को 365 और सुभाष चंद्र मिश्र को 252 मत प्राप्त हुए। परिणाम आने पर आनंद मणि त्रिपाठी की ओर से दोबारा मतगणना की मांग की गई। जिसके बाद देर रात अध्य्क्ष पद के लिए दोबारा मतगणना शुरू की गई। अवध बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों का परिणाम घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र सिंह राजावत ने बाजी मारी। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय शंकर त्रिपाठी को 105 वोटों से हराया। बिक्यू सिद्दीकी तीसरे स्थान पर रहे।

Canada: कैलगरी में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, दर्शकों को पसंद आई शॉर्ट फिल्में

शैलेंद्र सिंह राजावत बनें वरिष्ठ उपाध्यक्ष

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शैलेंद्र सिंह राजावत विजयी हुए हैं। इस बीच मध्य उपाध्यक्ष के दो पदों पर प्रतुल गुप्ता और प्रभात कुमार उपाध्याय को जीत हाथ लगी। 673 वोट पाकर प्रतुल गुप्ता विजेता बने। जबकि 533 वोट पाकर प्रभात कुमार उपाध्याय दूसरे स्थान पर रहे। अखिलेश प्रताप सिंह तीसरे नम्बर पर रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष जूनियर के लिए कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पाण्डेय, संयुक्त सचिव प्रथम प्रमोद पांडेय, संयुक्त सचिव द्वितीय प्रखर मिश्र, संयुक्त सचिव तृतीय पंकज धीर सिंह राणा चुने गए। एक्सक्यूटिव मेम्बर सीनियर के पद के लिए अजय कुमार सिंह, प्रेमचंद राय, सुरेंद्र सिंह,रमाकांत दीक्षित, नन्दिनी पाण्डेय, एपी शुक्ल, एक्सक्यूटिव मेंबर जूनियर के पद पर ब्रजेश कुमार मिश्र, प्रीति श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राकेश कुमार यादव, मोनिका सिंह, आदेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव और मीना सिंह चुनी गईं।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …