Thursday , March 19 2026

Lakhimpur Kheri fertilizer distribution -ईमानदार सचिव गौतमी कुमारी की कार्यशैली से खुशहाल हुए लखाही गांव के किसान

 ईमानदार सचिव गौतमी कुमारी की कार्यशैली से खुशहाल किसान

लोकेशन – जिला लखीमपुर खीरी
जिला संवाददाता – राम सजीवन प्रजापति

लखीमपुर खीरी जनपद के रमिया बेहढ़ ब्लॉक अंतर्गत लखाही गांव की खाद्य समिति इन दिनों किसानों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। समिति की सचिव गौतमी कुमारी की ईमानदार और पारदर्शी कार्यशैली से न सिर्फ किसानों को समय पर खाद मिल रही है, बल्कि वर्षों से चल रही खाद की कालाबाजारी और दलाली पर भी पूरी तरह लगाम लग गई है।

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के रमिया बेहढ़ ब्लॉक के लखाही गांव स्थित खाद्य समिति में दिनांक 18 दिसंबर 2025 को एक ही दिन में लगभग 500 बोरी यूरिया खाद का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। खास बात यह रही कि यह पूरा वितरण पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से किया गया, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समिति की सचिव गौतमी कुमारी ने खाद वितरण के लिए स्पष्ट व्यवस्था लागू की है, जिसमें किसानों को लाइन में लगाकर क्रम संख्या के अनुसार खाद दी जाती है। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया गया कि हर जरूरतमंद किसान को उसका हक मिले और कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर खाद प्राप्त न कर सके।

किसानों का कहना है कि पहले खाद वितरण के दौरान दलाल सक्रिय रहते थे। कुछ लोग कार्यालय के अंदर घुसकर सचिव या कर्मचारियों के कान में फुसफुसाकर पहले ही खाद हासिल कर लेते थे, जबकि गरीब और छोटे किसान घंटों लाइन में खड़े रहते थे। लेकिन अब गौतमी कुमारी की सख्ती के चलते यह व्यवस्था पूरी तरह बंद हो चुकी है। अब न तो किसी की सिफारिश चलती है और न ही किसी तरह की दलाली।

खाद वितरण के दौरान सचिव स्वयं मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करती हैं। उन्होंने साफ निर्देश दे रखे हैं कि बिना लाइन और बिना पात्रता के किसी को भी खाद नहीं दी जाएगी। इसका असर यह हुआ है कि किसानों को समय पर खाद मिल रही है और वे संतोष के साथ अपने खेतों की तैयारी कर पा रहे हैं।

गरीब और छोटे किसानों ने बताया कि पहली बार उन्हें बिना किसी परेशानी और अतिरिक्त खर्च के खाद मिल रही है। किसानों का कहना है कि गौतमी कुमारी जैसी ईमानदार अधिकारी यदि हर समिति में हों, तो किसानों को कभी भी खाद संकट का सामना न करना पड़े।

स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने सचिव की कार्यशैली की खुले दिल से प्रशंसा की है और जिला प्रशासन से मांग की है कि इसी तरह की पारदर्शी व्यवस्था अन्य समितियों में भी लागू की जाए। कुल मिलाकर लखाही गांव की खाद्य समिति आज ईमानदारी और सुशासन की मिसाल बनती नजर आ रही है, जहां सचिव गौतमी कुमारी के प्रयासों से किसान खुशहाल और संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …