Friday , March 20 2026

निशांत हत्याकांड पर सियासी हलचल तेज, देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने परिजनों से की मुलाकात

 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई है। निशांत हत्याकांड के बाद देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने अधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA लगाने की मांग भी की है।

यह मामला कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र का है, जहां अमरपुर नैका छपरा निवासी निशांत सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और परिजन लगातार कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसी कड़ी में देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मामला है।

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अधिकारियों से बातचीत कर स्पष्ट रूप से कहा कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर NSA जैसी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घटना करने से पहले सौ बार नहीं, बल्कि एक लाख बार सोचने पर मजबूर हो।

विधायक ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक मुस्लिम युवक अपने साथियों के साथ इस हत्या में शामिल है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष लेकिन कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक देवरिया सदर
“यह बहुत ही जघन्य अपराध है। आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि कोई भी व्यक्ति भविष्य में इस तरह की घटना करने से पहले एक लाख बार सोचेगा। जरूरत पड़ी तो NSA जैसी सख्त धाराएं भी लगाई जाएंगी।”

विधायक ने यह भी कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और राजनीतिक स्तर पर भी इस हत्याकांड को लेकर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिल पाता है।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …