Wednesday , March 18 2026

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: बड़ी गंडक नहर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

कुशीनगर।
जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बड़ी गंडक नहर के पास ढोलहां चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।

मृतकों की पहचान ढोलहां गांव निवासी जमशेद और ललाडीह गांव निवासी शमसुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग दिशाओं से बाइक लेकर जा रहे थे। नहर के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रैफिक सुचारु कराया और मौके से क्षतिग्रस्त बाइकों को हटाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HindNews24x7 (@hindnews24x7_)

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …