Friday , March 20 2026

कानपुर देहात में त्रिपाल फैक्ट्री में हादसा: सुरक्षा गार्ड के ऊपर भारी गेट गिरा, मौके पर मौत

कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर रोशनाई के फ्लेक्सी सील्ड पॉलिपास्ट कंपनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में सिक्योरिटी का काम करने वाले एक मजदूर के ऊपर अचानक भारी गेट गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक मजदूर पिछले तीन वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उनके पीछे तीन मासूम बच्चे और परिवार का पूरा सहारा छूट गया है। हादसे की खबर मिलते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत अधिकारियों को दी।

घटना की सूचना पाते ही रनिया थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फैक्ट्री प्रशासन भी घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद है और प्रारंभिक जांच में जुटा हुआ है।

स्थानीय लोगों और मजदूरों के अनुसार, यह हादसा फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की अनदेखी और भारी उपकरणों के उचित रख-रखाव में कमी के कारण हुआ है। फैक्ट्री के बाहर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …