Monday , February 2 2026

Kannauj में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए व्यापक जागरूकता अभियान

कन्नौज। मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0 के तहत जिले में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में महिला सुरक्षा दलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जागरूकता फैलाई।

टीमों ने स्कूल, कॉलेज, मंदिर, चौपाल, रेलवे स्टेशन और बाजारों में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। महिलाओं को सुरक्षा के उपाय, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, ‘गुड टच-बैड टच’, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, और कानूनी अधिकारों के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

कोतवाली छिबरामऊ, ठठिया, गुरसहायगंज, तिर्वा और अन्य थाना क्षेत्रों की टीमों ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों और बाजारों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा, महिलाओं को शासन की योजनाओं और मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं के बारे में जानकारियां देने के लिए पंपलेट्स और ब्रोशर वितरित किए गए। यह पहल महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाना है ताकि वे समाज में सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से जीवन जी सकें।

Check Also

Border 2 Storm : सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, नौवें दिन भी कायम धमाकेदार रफ्तार”

मुंबई। सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में सफल …