Friday , March 20 2026

Girl Child Abuse-कन्नौज में बेटियां होने पर मां-बेटियों को घर से निकाला, ठंड में धरना

बेटियां होने पर पिता और दादी ने बहु को घर से निकाला, बच्चियां ठंड में धरने पर

कन्नौज से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां बेटियां होना एक महिला और उसकी मासूम बच्चियों के लिए अभिशाप बन गया। सरकारी नौकरी करने वाले पति और सास ने मिलकर बहु को घर से निकाल दिया, जिसके बाद दो मासूम बेटियां पूरी रात ठंड में मंदिर के बाहर मां के साथ बैठने को मजबूर रहीं।

पूरा मामला कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के डांकबंगला रोड का है, जहां बेटियां होने से नाराज़ एक कलयुगी पिता और दादी ने बहु को घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि पति सरकारी नौकरी में है और बेटियों की परवरिश को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
पीड़िता का आरोप है कि पति बेटियों को अपनाने के बजाय दूसरी शादी करना चाहता है, इसी कारण वह लगातार पत्नी और बच्चियों को प्रताड़ित कर रहा था। बीती रात पति और सास ने मिलकर महिला को उसकी दोनों बेटियों समेत घर से बाहर निकाल दिया।
रात के अंधेरे और कड़ाके की ठंड में मां के साथ मंदिर परिसर में बैठी दोनों मासूम बेटियां न्याय की आस में धरने पर बैठ गईं। बच्चियों की आंखों में डर और बेबसी साफ दिखाई दी, जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मामले को पुलिस प्रशासन तक पहुंचाया गया। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला एक बार फिर समाज में बेटियों के प्रति मानसिकता और पारिवारिक हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …