Thursday , March 19 2026

Kannauj: आशा बहुओं का धरना प्रदर्शन: 18,000 रुपये मानदेय और बीमा सुविधा की मांग, बकाया वेतन जल्द देने की भी उठाई मांग

कन्नौज। जिले की आशा बहुओं ने अपनी मांगों को लेकर आज विनोद दीक्षित चिकित्सालय परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आशा बहुओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और अपने वाजिब अधिकारों की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं ने कहा कि उनका मानदेय 18,000 रुपये मासिक किया जाए और इसके साथ ही बीमा की सुविधा भी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, उन्होंने पिछले तीन महीनों का बकाया वेतन तुरंत भुगतान करने की भी मांग की।

आशा बहुओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और वेतन व सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया, तो जनपद की सभी आशा बहुएं मिलकर सड़कों पर उतरेंगी और बड़ा आंदोलन करेंगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रानी देवी वाईट ने कहा, “हम आशा बहुओं के हक के लिए लगातार संघर्षरत हैं। हमारी आवाज़ सुनी जानी चाहिए और अधिकारियों को हमारी मांगों को गंभीरता से लेना होगा।”

धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन आशा बहुओं ने अपनी प्रतिबद्धता जताई कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HindNews24x7 (@hindnews24x7_)

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …