जालौन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झांसी–कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
एट कोतवाली क्षेत्र के जखौली गांव के पास हाईवे किनारे पैदल जा रहे चार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया, जिससे झांसी–कानपुर मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कर दिया है, वहीं पूरे मामले की जांच जारी है।
मामला जालौन जनपद के एट कोतवाली क्षेत्र का है, जहां झांसी–कानपुर हाईवे पर जखौली गांव के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे किनारे पैदल चल रहे चार लोग अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।
ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे पर ही पलट गया, जिससे सड़क पर चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की वजह से झांसी–कानपुर हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही एट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पलटे हुए ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal