Wednesday , March 18 2026

जयपुर में खाटू श्याम दर्शन से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और यूपी के बनारस के रहने वाले हैं। ये लोग हाल ही में जयपुर में रहते हैं। खाटू श्यामजी के दर्शन कर पूरा परिवार घर वापस लौट रहा ​था।

राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं इलाके में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार SUV ने हाईवे पर तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खाटू श्याम से लौटते समय हुआ हादसा

यह दुर्घटना रामपुरा पुलिया के पास उस समय हुई जब एक परिवार के सदस्य खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य को चौमूं के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई।

एक ही परिवार के हैं सभी मृतक

मृतकों की पहचान वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई है। घायल एसएमएस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और यूपी के बनारस के रहने वाले हैं। ये लोग हाल ही में जयपुर में रहते हैं। खाटू श्यामजी के दर्शन कर पूरा परिवार घर वापस लौट रहा ​था और ये हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …