Tuesday , February 3 2026

ISRO ने दी जानकारी: चंद्रमा छोड़ धरती की कक्षा में लौटा चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (PM) को चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में लौट आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ISRO ने बताया कि एक अनूठे प्रयोग के तहत चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को वापस धरती की कक्षा में लौट आया है।

सफल हुआ चंद्रयान- 3 मिशन

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह से सफल हो गया है। वर्तमान में प्रोपल्शन मॉड्यूल पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है और 22 नवंबर को 1.54 लाख किलोमीटर की ऊंचाई को पार कर गया है। इसरो ने बताया कि कक्षा की अवधि लगभग 13 दिन है ।

23 अगस्त को साउथ पोल पर हुई थी सफल लैंडिंग

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई 2023 को लॉन्च हुआ था। इसके बाद 23 अगस्त को चंद्रमा को साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की गई थी। भारत ऐसा कारनामा करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले चीन, अमेरिका और सोवियत संघ ने ये कारनामा किया था।

Check Also

Drunk Driving Accident-जालौन में नशे और तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से दो घायल

जनपद जालौन में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने का खामियाजा एक बार फिर …