Wednesday , March 18 2026

Road Accident in Kaushambi-तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण टक्कर, अधिवक्ता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कौशांबी।
जनपद कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरा चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई इस जबरदस्त टक्कर से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अधिवक्ता सुभाष चन्द्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही सड़क पर चढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अधिवक्ता सुभाष चन्द्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में शामिल कार पर “RSS” लिखा हुआ बताया जा रहा है और कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे को लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की सटीक जानकारी जुटाई जा सके।

अधिवक्ता सुभाष चन्द्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …