Sunday , March 22 2026

बीएसपी नेता मायावती के घर पहुंचीं यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उनकी मां के निधन पर जताया शोक

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। बीते 13 नवम्बर को मायावती की माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की आयु में का स्वर्गवास हो गया था।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर अपने संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राज्यपाल ने मायावती से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना। इस दौरान साथ में राज्यसभा सांसद एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी उपस्थित रहे। 

इसके पहले दिल्ली में भी मायावती की ओर से एक शोकसभा का आयोजन किया गया था जिसमें कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पहुंचीं थीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बसपा सुप्रीमो से फोन पर संवाद कर अपने संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

योगी ने ट्वीट कर कहा था कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी मां को खोया है। विषाद की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …