Wednesday , March 18 2026

मिशन शक्ति फेस 5.0 को रफ्तार देने में जुटी महिला थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह, महिलाओं और बच्चों को दी हेल्पलाइन जानकारी

फतेहगढ़। महिला थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 को गति देने के लिए कच्चाघाट और पांचालघाट में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उनके प्रयोग के महत्व पर जोर दिया।

महिला थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि अगर किसी महिला या बच्ची को कोई समस्या आती है तो वह निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

  • 112 आपातकालीन पुलिस सेवा

  • 108 एंबुलेंस सेवा

  • 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 181 वीमेन हेल्पलाइन

  • 102 गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन

  • 1090 वूमेन पावर लाइन

  • 1930 साइबर हेल्पलाइन

  • 101 अग्निशमन सेवा

इस अवसर पर महिला थाना अध्यक्ष ने बच्चों और महिलाओं के साथ संवाद किया और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के सही प्रयोग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों में मिशन शक्ति अभियान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए फल वितरित किए, जिससे बच्चों में उत्साह और सहभागिता देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि महिला थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह लगातार मिशन शक्ति फेस 5.0 को गति देने में जुटी हैं। उनके इस प्रयास से महिलाओं और बच्चों में सुरक्षा और स्वसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। महिलाओं और बच्चों में उनका क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

यह पहल न केवल महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद कर रही है, बल्कि बच्चों में भी आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने की भावना को बढ़ावा दे रही है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …