Friday , March 20 2026

टिकट कटने के सदमे में सपा नेता की मौत : राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से समर्थकों में शोक की लहर

लखनऊ। पूर्व मंत्री और छह बार से विधायक रहे सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे का टिकट कटा तो उनकी हालत बिगड़ गई। दो दिन पहले हार्ट अटैक आने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया।

कानपुर में तेज रफ्तार बस का कहर: हादसे में 6 की मौत 3 घायलों की हालत गंभीर, सीएम योगी ने जताया दुख

समर्थकों में शोक की लहर

परिवार वालों का कहना है कि, समाजवादी पार्टी ने राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह का टिकट काट दिया था। शनिवार को टिकट कटने पर राजा राजीव कुमार को हार्ट अटैक आया। राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे। राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से समर्थकों में शोक है।

दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में मजबूत दावेदारी रखते थे

सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में मजबूत दावेदारी रखने वाले माने जाते थे। टिकट कटने पर दो दिन पहले अपने हड़हा आवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी के खिलाफ राजा राजीव कुमार सिंह ने नाराजगी जताई थी।

यूपी में कल पीएम मोदी की होगी पहली वर्चुअल रैली, भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल ने लिया तैयारियों का जायजा

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …