Thursday , March 19 2026

फिर गहराया कोरोना का संकट, केंद्र ने 10 राज्यों में भेजी मल्टी डिसिप्लिनरी टीमें

नई दिल्ली। कोरोना महामारी का संकट देश में गहराने लगा है. इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है. सरकार ने 10 राज्यों में मल्टी डिसिप्लीनरी टीमों को तैनात करने का फैसला लिया है. ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके. राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में तेजी से मामले बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट भी तेजी से फैल रहा है.

PM On Guru Purab: पीएम मोदी बोले- अगर राष्ट्र की आस्था और अखंडता सुरक्षित है, तो इसके पीछे सिख गुरुओं की है महान तपस्या

कहां तैनात की जाएंगी सेंट्रल टीमें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि जिन राज्यों में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं या वैक्सीनेशन रेट कम है, वहां सेंट्रल टीमें तैनात की जाएंगी. ये टीमें अगले तीन से पांच दिनों तक राज्यों में तैनात रहेंगी. इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब शामिल हैं. हर शाम 7 बजे तक ये टीमें इलाके की स्थिति को रिपोर्ट करेंगी.

भारत में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 415 हुए

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कुल 415 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 115 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या देश छोड़कर चले गए हैं. ओमीक्रोन के सबसे अधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए. इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने आए.

कानपुर में इनकम टैक्स की रेड से जुड़ी बड़ी खबर : DGGI ने पीयूष जैन को हिरासत में लिया

24 घंटे में 7,189 नए मामले सामने आए

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 7,189 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,79,815 पर पहुंच गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 77,032 हो गयी है. इस बीमारी से 387 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,79,520 हो गयी है.

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …