Thursday , March 19 2026

सीएम योगी ने अखिलेश यादव से फोन पर की बात, परिवार के सदस्यों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव और उनकी पुत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के समाचार का संज्ञान लेते हुए अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आई निगेटिव

सीएम योगी ने फोन पर लिया हाल चाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से उनके परिवार के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पत्नी डिंपल और बेटी टीना पॉजिटिव, अखिलेश की रिपोर्ट नेगेटिव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोविड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। बता दें कि, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और बेटी टीना यादव कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि दोनों की तबीयत अभी ठीक है और वे घर पर ही आइसोलेशन में हैं।

सपा प्रमुख ने सीएम योगी पर बोला हमला, कहा- इस बार यूपी की जनता भाजपा का सफाया कर देगी

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …