Thursday , March 19 2026

Bulandshahr Crime News – बुलंदशहर में युवक ने असलहे के साथ फेसबुक स्टोरी डाल फैलाई दहशत

बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आई है।
यहां एक युवक द्वारा अवैध असलहे के साथ फोटो खिंचवाकर उसे फेसबुक स्टोरी पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है।
युवक ने सोशल मीडिया पर विरोध करने वालों को 24 घंटे में भुगत लेने जैसी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है, जिससे आमजन में भय का माहौल बन गया है।

मामला गुलावठी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।
आरोप है कि गांव खुशहालपुर निवासी एक युवक ने हथियार के साथ फोटो खींचकर उसे अपने फेसबुक अकाउंट की स्टोरी पर डाला।
इतना ही नहीं, युवक द्वारा पोस्ट की गई स्टोरी का स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक खुलेआम असलहा लहराते हुए नजर आ रहा है और खुद को दबंग दिखाने की कोशिश कर रहा है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यह युवक शांति भंग की धारा 151 के तहत गुलावठी पुलिस द्वारा चालान किया जा चुका है।

बीते दिनों धारा 151 की कार्रवाई के दौरान युवक की कोतवाली परिसर में खड़े हुए फोटो भी वायरल हुई थी।
अब एक बार फिर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर युवक सोशल मीडिया पर अपना भौकाल और दबदबा दिखाने की कोशिश कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सोशल मीडिया पोस्ट से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन रहा है और पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

फिलहाल युवक की पोस्ट और वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या इस मामले में आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी या नहीं।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …