बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अज्ञात कारणों से भूसे के बोंगों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई बोंगे जलकर राख हो गए।
मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयागांव का है। यहां अज्ञात कारणों से भूसे के बोंगों में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की चपेट में आकर तीन भूसे के बोंगे और एक उपलों का बिटौरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
आग में विपिन, अमित कुमार, धारा और दर्शन के भूसे के बोंगे व बिटौरा जलने की खबर है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयागांव का है। यहां देर शाम अचानक भूसे के बोंगों से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
आग की चपेट में आकर तीन भूसे के बोंगे और एक उपलों का बिटौरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। काफी देर की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।
इस आगजनी की घटना में विपिन, अमित कुमार, धारा और दर्शन के भूसे के बोंगे एवं उपलों का बिटौरा जलने की पुष्टि हुई है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal