Check Also
Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने
संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरुल्ला में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पति ने दो बेटियों के सामने ही पत्नी अंजुम (30) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपनी बेटियों के साथ छत पर सो रही थी। हत्यारोपी सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे थे। महिला अपने पति से अलग रही रही थी और उसने देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति व देवर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजुम का निकाह रामपुर जिले के केमरी निवासी शादाब के साथ किया था। शादाब से अंजुम के दो बेटियां हुईं। तीन साल पहले दंपती के बीच विवाद होने के कारण तलाक हो गया था। दो साल पहले अंजुम ने कुंदरकी के नूरुल्ला निवासी हफीज के साथ निकाह कर लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। अंजुम के साथ हाफिज के भाई खालिद ने मारपीट की थी। इस मामले में अंजुम ने केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद अंजुम हफीज को छोड़कर अपनी दो बेटियों के साथ कुंदरकी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास एक मकान में रहने लगी थी। बुधवार रात अंजुम अपनी दोनों बेटियों इंशा (7) और माही (5) के साथ छत पर सोई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हाफिज, अपने भाई खालिद और दोस्त फैसल के साथ मकान की पिछली दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंच गया। मच्छरदानी में सो रही अंजुम के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के चीखने पर उसकी बेटियां भी जाग गईं। आरोपी खालिद, फैसल ने अंजुम को पकड़ लिया और हाफिज ने सिर के ऊपर तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। साथ ही कुंदरकी में रहने वाली अंजुम की बहन शमीम भी मौके पर पहुंच गईं और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …