Friday , March 20 2026

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला : भाजपा ने किसान और नौजवान को धोखा दिया

खनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, जनता ने समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी की सरकार लाएगी।

तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त और देंगे लैपटॉप

समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, छात्रों-नौजवानों को पहले की तरह लैपटाप देंगे। पढ़ाई-रोजगार का इंतजाम होगा। सिंचाई मुफ्त होगी।

Makar Sankranti : कोरोना के चलते मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु

अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। समाजवादी पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है।

पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी जनता

इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। समाजवादी पार्टी चुनावों की तैयारी पिछले दो साल से कर रही है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई है कि कैसे अपना काम जनता तक पहुंचाएं।

भाजपा सरकार में चरम पर महंगाई

सपा प्रमुख ने कहा कि, भाजपा ने किसान, नौजवान को धोखा दिया। डीजल, बिजली, खाद, सब महंगे हो गए है। किसान की कमाई आधी हो गयी और महंगाई दुगनी हो गयी है। भाजपा के नेता एक बार भी किसान, नौजवान का नाम नहीं लेते हैं।

लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती

किसान जानता है कि, भाजपा धोखा दे रही है

भाजपा ने तीन कृषि कानून किसानों को संकट में डालने और उनको बर्बाद करने के लिए लाए थे। भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही है। किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है।

समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को सम्मान दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा का हर वादा झूठा निकला। इसके विज्ञापन भी झूठे हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप, रानी लक्ष्मीबाई योजना के जरिए सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए काम किया जाएगा।

कोरोना का कहर : दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद करने का आदेश, अब घर से होगा काम

अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबड़ाकर सरकारी पार्टी के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही है। लेकिन मतदाता साइकिल पहचानता है। वह साइकिल का बटन ही दबाएगा।   

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …