Friday , March 20 2026

गोंडा में अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने स्मृति अमृत कोष पुस्तिका का भी विमोचन किया। उनके साथ सपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव मौजूद रहे।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला : भाजपा ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया

पंडित सिंह जनता के लिए संघर्ष करते थे, इसलिए लोकप्रिय थे

इस मौके पर सपा प्रमुख ने कहा कि, जिले ही नहीं, प्रदेश की सियासत में पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह का नाम हमेशा चर्चा में रहा है। अपने गंवई अंदाज और जनता के लिए हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहने वाले पंडित सिंह की अलग ही पहचान थी। कोरोना ने न सिर्फ एक प्रतिनिधि छीना बल्कि, उनका निधन जिले की सियासत को सूना कर गया। आज स्मृतिशेष पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करके बहुत अच्छा लग रहा है।

Check Also

Haryana Rajasthan criminals-बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 32 लाख बरामद

बांदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की …