Friday , March 20 2026

अखिलेश यादव बोले- हम परिवार के लोग हैं, भाजपा विश्व की सबसे झूठी पार्टी

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को जौनपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा लगाए गए परिवारवाद के आरोप पर पलटवार किया।

हम परिवार वाले लोग हैं- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा कि, मैं भाजपा वालों के भाषण सुनता हूं। वो हमें घोर परिवारवादी कहते हैं। हम स्वीकार करते हैं कि, हम परिवार वाले लोग हैं।

सोनभद्र में पीएम मोदी की जनसभा : कहा- भारत का बढ़ता सामर्थ्य है कि हम यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए अभियान चला रहे हैं

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, हमारे जैसे परिवार वाले लोग जब कभी बाहर से अपने घर जाते हैं, तो परिवार के लिए कुछ न कुछ जरूर लेकर जाते हैं। बच्चों के लिए मिठाई लेकर जाते हैं। हम बाबा सीएम को एक सुझाव देना चाहते हैं।

सीएम योगी के पसंदीदा कुत्ता है गुल्लू

जब 10 तारीख के बाद आप अपने घर लौटें, तो कम से कम अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेकर जाएं। अखिलेश ने लोगों से यह भी सवाल पुछा कि, गुल्लू कौन है, आप जानते ही होंगे। बता दें कि सीएम योगी के पास कई गाय हैं, इनके साथ कुछ कुत्ते भी हैं, जिनमे से उनके सबसे पसंदीदा कुत्ते का नाम गुल्लू है।

मऊ में सीएम योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- यूपी में हर परिवार के एक सदस्य को दिलाएंगे रोजगार

भाजपा की खराब नीतियों से किसान परेशान

वहीं, अखिलेश ने भाजपा को विश्व की सबसे झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि, वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा ने उनकी आमदन ही आधी कर दी है। खराब नीतियों का परिणाम है कि किसान परेशान हैं।

विश्व की सबसे झूठी पार्टी भाजपा है

अखिलेश ने आगे कहा कि, कहने को तो भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, मगर पांच साल का काम और जो उसने सपने दिखाए थे, यदि उन चीजों का आकलन करेंगे तो पाएंगे कि विश्व की सबसे झूठी पार्टी अगर कोई है तो भाजपा ही है।

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर फूटा सांसद का गुस्सा, कहा- जीवन से ज्यादा जरूरी चुनाव हो गया

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …