Thursday , March 19 2026

AAP की मेयर पद की कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका ली वापस

आम आदमी पार्टी की मेयर पद की कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। शैली ओबेरॉय ने मेयर चुनाव समय से कराने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव 6 फरवरी को कराने के आदेश दिए थे। इसे देखते हुए ही शैली ने अपनी याचिका वापस ले ली है।

24 जनवरी की बैठक में हुआ था हंगामा

6 जनवरी को सबसे नव निर्वाचित एमसीडी की सबसे पहली बैठक हुई थी, जिसमें हंगामे की वजह से पार्षदों और मनोनीत सदस्यों की शपथ नहीं हो पाई थी। 6 जनवरी के बाद 24 जनवरी को एक बार फिर से बैठक बुलाई गई थी।  इस बैठक में मनोनीत सदस्यों और पार्षदों की शपथ हो गई थी, लेकिन जैसे ही महापौर चुनाव के लिए तैयारी शुरू हुई तो सदन में हंगामा शुरू हो गया। इस वजह से महापौर का चुनाव नहीं हो पाया था। अब 6 फरवरी को एक बार फिर बैठक बुलाई गई है, जिसमें बची हुई प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …