Saturday , January 31 2026

AAP के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का गोवा में निधन

आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का लंबी बीमारी के बाद गोवा में निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। AAP की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार दिनेश वाघेला आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे और इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के बाद पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों में से एक थे।

आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का लंबी बीमारी के बाद गोवा में निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिनेश वाघेला ने 73 साल की उम्र में ली अंतिम सास
AAP के गोवा के उपाध्यक्ष वाल्मिकी नाइक ने दिनेश वाघेला के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 73 वर्षीय दिनेश वाघेला का सोमवार रात पणजी में उनके आवास पर निधन हो गया।

AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे वाघेला
AAP की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिनेश वाघेला आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे और इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के बाद पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों में से एक थे।

सेंट इनेज श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
दिनेश वाघेला मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे और वह गोवा में रहते थे। AAP की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने AAP की अनुशासन समिति का नेतृत्व किया था। नाइक ने कहा कि वाघेला का अंतिम संस्कार पणजी के पास सेंट इनेज श्मशान में होगा।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …