Saturday , January 31 2026

यमुना में उफान… कालिंदी कुंज में घुसा पानी; बाढ़ पीड़ितों से मिले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। आज सुबह पुराने लोहे के पुल पर यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से अभी भी ऊपर है।

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुराने लोहे के पुल की सड़क तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। गुरुवार को पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है। कुछ समय तक स्थिर रहने के बाद अब धीरे-धीरे इसमें कमी आनी शुरू हो गई है। सिग्नेचर ब्रिज से ड्रोन के जरिए तस्वीर ली गई। जहां लगातार बारिश के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

लगातार बारिश के बाद यमुना नदी के उफान पर आने और खतरे के निशान को पार करने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मयूर विहार फेज-1 के पास बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। बाढ़ के पानी को बाहर निकालने के लिए वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में मशीनें लगाई गईं। वहीं यमुना का पानी कालिंदी कुंज इलाके में भी पहुंच गया है।संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह 207.33 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर, खतरनाक स्तर 205.33 मीटर और हाई फ्लड लेवल 208.66 मीटर है। बता दें कि कश्मीरी गेट इलाके में बाढ़ का पानी आने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है। जिसकी वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …