Friday , May 1 2026

Haryana Election 2024: यूपी के सीएम योगी ने किसे कह दिया महिषासुर? हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर बरसे

हरियाणा चुनाव 2024 सीएम योगी ने हरियाणा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा माफियाओं के साथ रहता है। ड्रग माफिया भू माफिया पशु माफिया खनन माफिया और दंगाइयों के साथ रहता है। उत्तर प्रदेश में साढ़े सात साल में हमने एक भी दंगा नहीं होने दिया।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र दुनिया के अंदर पहला क्षेत्र है, जो युद्ध क्षेत्र होने के साथ-साथ धर्म क्षेत्र बन गया है। यहां सत्य, धर्म और न्याय के लिए महाभारत का युद्ध हुआ था। भारत के ज्ञान विज्ञान की अपूर्णीय क्षति हुई। इस युद्ध में कौरव अन्याय, असत्य और अधर्म के साथ शक्तिशाली होने के बावजूद पराजय का मुंह देखना पड़ा था। यह वही भूमि है जहां दुनिया का सबसे तेजस्वी उपदेश दिया गया।

पवित्रानाय साधुनाम विनाशाय च दुष्क्रिताम, सज्जनों के संरक्षण करने के लिए और दुर्जनों का राम नाम सत्य के मार्ग पर भेजने के लिए ही प्रभु का बार-बार अवतरण होता है। लोकतंत्र में जनता भी जनार्दन के रूप में अपना आशीर्वाद प्रत्याशियों और पार्टियों को देती है। दुनिया में 500 वर्षों के कलंक को भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने धोकर राम लला का विराजमान करवाया।

Check Also

Food Adulteration Case-अलीगढ़: 1668 किलो नकली पनीर पर चला बुलडोजर, FSDA की बड़ी कार्रवाई; 5 लाख का माल नष्ट

अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरी …