Wednesday , April 29 2026

लाल सागर और हिंद महासागर में हूती का बड़ा हमला, दो जहाजों का बनाया निशाना

यमन के विद्रोही गुट हूती ने दावा किया कि उसने लाल सागर और हिंद महासागर में दो जहाजों को निशाना बनाया है। हूती के प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि पहले जहाज ट्रांसवर्ल्ड नेविगेटर पर लाल सागर में हमला किया गया है। दूसरे जहाज स्टोल्ट सेकोया पर हिंद महासागर में कई क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया है। बता दें कि गाजा पर इजरायल के हमले के विरोध में हूती विद्रोही अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जहाजों को अपना निशाना बना रहे हैं।

हूती ने क्यों किया हमला?
हूती का कहना है कि ये जहाज उन कंपनियों के थे जिन्होंने कब्जे वाले फिलिस्तीन के बंदरगाहों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध का उल्लंघन किया। उधर, अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने रविवार को हमले की पुष्टि की। अमेरिकी सेना ने कहा कि ग्रीस स्वामित्व वाले ट्रांसवर्ल्ड नेविगेटर जहाज पर हूती ने संदिग्ध मानव रहित हवाई प्रणाली से हमला किया है।

अमेरिकी सेना ने कहा- जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा
अमेरिकी सेना का कहना है कि आज सुबह 4:00 बजे चालक दल ने जहाज में मामूली नुकसान की सूचना दी, लेकिन जहाज आगे बढ़ रहा है। अमेरिकी और गठबंधन के जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

नवंबर से कर रहा है हमले
हूती यमन का विद्रोही गुट है। यह समूह पिछले साल नवंबर से शिपिंग लेन में ड्रोन और मिसाइल हमलों से जहाजों को नुकसान पहुंचा रहा है। हूती का कहना है कि यह हमले गाजा में इजरायल के युद्ध के खिलाफ फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हैं। दूती अब तक दर्जनों हमले कर चुका है। दो जहाजों को डुबो और एक को जब्त कर चुका है। वहीं तीन नाविकों की जान भी ले चुका है।

Check Also

AUS vs IND: कुलदीप फिर नजरअंदाज, संजू सैमसन को मिली जगह, पहले टी-20 के लिए पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11

Parthiv Patel Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज …