केदारनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत

चारधाम यात्रा में अब तक 81 तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा तीर्थयात्रियों की जान केदारनाथ में गई है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक दो यात्रियों की मौत यमुनोत्री धाम और दो की केदारनाथ में हुई है। यमुनोत्री में अब तक 19 यात्रियों की जान जा चुकी है। वहीं, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 38 यात्री जान गंवा चुके हैं। जबकि चारधाम यात्रा में अब तक 81 तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, सगर कुमार शारदा(66) पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी पश्चिम बंगाल और मृणालिनी विजयभावे(69) पत्नि विजयवसंत राव भावे, निवासी महाराष्ट्र की यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौटते समय दो जून को मौत हुई थी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Check Also

Traffic Attack : गुरुग्राम रोड रेज में साइड नहीं देने पर युवकों ने कार तोड़ी, पुलिस ने घंटों में दबोचा

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने …